बहराइच : राजस्थान पुलिस की मांग पर रूपईडीहा सीमा पर शुरू हुई जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जयपुर के थाना करणी विहार गोदाम रोड पर मोहित फार्म के मालिक और उनके परिवार के साथ मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है। इस वारदात को नेपाल के रहने वाले नौकरों ने ही अंजाम दिया। जिसके बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। राजस्थान पुलिस की सूचना पर भारत नेपाल सीमा …

बहराइच। जयपुर के थाना करणी विहार गोदाम रोड पर मोहित फार्म के मालिक और उनके परिवार के साथ मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है। इस वारदात को नेपाल के रहने वाले नौकरों ने ही अंजाम दिया। जिसके बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। राजस्थान पुलिस की सूचना पर भारत नेपाल सीमा पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए रूपईडीहा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जयपुर के थाना करणी विहार गोदाम रोड पर मोहित फार्म का संचालन होता है। फॉर्म में नेपाल राष्ट्र के रुद्र, अनिल, लक्ष्मी, संध्या और हेमा काम करते थे। सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर जयपुर आलोक कुमार सैनी और पुलिस निरीक्षक जय सिंह बसेरा ने मंगलवार को बहराइच के पुलिस अधीक्षक और रूपईडीहा थानाध्यक्ष से मदद मांगी है। सभी ने पत्र भेजकर कहा है कि दो मई को मोहित फार्म हाउस के मालिक और परिवार के सदस्यों से मारपीट की। इसके बाद सात आठ की संख्या में लोगों ने साढ़े तीन लाख रुपए नकदी, सोने और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

राजस्थान पुलिस की सूचना पर रूपईडीहा पुलिस ने सीमा पर मंगलवार शाम छह बजे से आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राजस्थान पुलिस को सभी सहायता दी जा रही है। साथ ही नेपाल जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। बताए गए हुलिया के अनुसार जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि नेपाल पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। लेकिन स्थाई पता न होने से दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ब्रांड के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

संबंधित समाचार