हल्द्वानी: 27 मई को आरटीओ में 86 वाहनों की लगेगी बोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। संभागीय परिवहन कार्यालय कुसुमखेड़ा के अंतर्गत करों का बकाया न दिए जाने के चलते सीज 86 वाहनों की निलामी के निर्देश जारी कर दिए हैं। नीलामी समिति के अध्यक्ष संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी की ओर से जारी निर्देश में 27 मई को सुबह 10 बजे कार्यालय में बोली लगाई जाएगी। अध्यक्ष …

हल्द्वानी, अमृत विचार। संभागीय परिवहन कार्यालय कुसुमखेड़ा के अंतर्गत करों का बकाया न दिए जाने के चलते सीज 86 वाहनों की निलामी के निर्देश जारी कर दिए हैं। नीलामी समिति के अध्यक्ष संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी की ओर से जारी निर्देश में 27 मई को सुबह 10 बजे कार्यालय में बोली लगाई जाएगी।

अध्यक्ष की ओर से जारी निर्देश में ऐसे व्यक्तियों को नीलामी में बोली लगाने की आज्ञा है, जिन्होंने हल्के मोटरयान के लिए दो हजार, मध्यम के लिए पांच हजार व भारी वाहनों के लिए दस हजार की अग्रिम धनराशि जाम की हो। नीलामी समिति को किसी भी बोली को अंतिम रूप से स्वीकार करने व अस्वीकार करने का अधिकार होगा, नीलामी क्रेता को अंतिम बोली से पहले 20 फीसदी धन जमा करना अनिवार्य है।

अन्य राशि अंतिम स्वीकृति के बाद जमा की जाएगी। ऐसा नहीं करने पर पहले जमा किए गए 20 फीसदी धनराशि को सरकार के खाते में जब्त कर लिया जाएगा। वहीं अन्य क्रेताओं की ओर से दी गई धनराशि को तीन दिन के भीतर वापस कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार