रुद्रपुर: दस हजार का इनामी बदमाश बदायूं से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 रुद्रपुर, अमृत विचार। एसटीएफ ने दस हजार के इनामी बदमाश को यूपी के बदायूं से गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी के पास से एसटीएफ ने एक तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी पर संगीन धाराओं में कुल चार मुकदमे दर्ज है। एसटीएफ के अनुसार किच्छा का लालपुर निवासी …

 रुद्रपुर, अमृत विचार। एसटीएफ ने दस हजार के इनामी बदमाश को यूपी के बदायूं से गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी के पास से एसटीएफ ने एक तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी पर संगीन धाराओं में कुल चार मुकदमे दर्ज है।

एसटीएफ के अनुसार किच्छा का लालपुर निवासी मोनू खान थाना किच्छा से 307 के एक मुकदमे में वांछित था और पिछले एक साल से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने दस हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। जिसके गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था।

जिसने मंगलवार को सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोनू खान को इस्लामनगर, बदायूं, यूपी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया मोनू खान पर हत्या, हत्या के प्रयास इत्यादि संगीन धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इस साल अभी तक एसटीएफ कुल नौ इनामी बदमाशों को जेल भेज चुकी है।

संबंधित समाचार