मथुरा: सेल्समैन पर कार सवार बदमाशों ने चलाई गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। जिले में बेखौफ बदमाशों ने शराब के ठेके पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सौंख स्थित शेड का मठ के समीप मोहन सिंह चौधरी का देशी शराब का ठेका है। रविवार की रात को ठेके पर …

मथुरा। जिले में बेखौफ बदमाशों ने शराब के ठेके पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सौंख स्थित शेड का मठ के समीप मोहन सिंह चौधरी का देशी शराब का ठेका है। रविवार की रात को ठेके पर जगवीर नामक सेल्समैन बैठा हुआ था। यहां करीब 9 बजे एक वैगनआर कार आकर रुकी और उसमें से उतरे युवक ने अवैध हथियार से फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग की यह घटना सौंख पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर हुई। वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कस्बा सौंख में एक महीने पहले इसी जगह पर ठेका मालिक मोहन सिंह के चाचा भीमसेन पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच कर रही है।

पढ़ें- हरदोई: शराबी पति ने पत्नी से छीन बच्चा, पुलिस ने मदर्स डे पर दिलाया वापस

संबंधित समाचार