मंत्री नारायण राणे‌ करेंगे खादी उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे बुधवार को प्रथम खादी उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि श्री राणे कल यहां राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के परिसर में खादी के पहले उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन करेंगे। मंत्रालय ने कहा है …

नई दिल्ली। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे बुधवार को प्रथम खादी उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि श्री राणे कल यहां राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के परिसर में खादी के पहले उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

मंत्रालय ने कहा है कि इस उत्कृष्टता केंद्र से खादी को नये नये रुप में डालने में मदद मिलेगी और नये-नये डिजाइन के कपड़े तैयार किये जा सकेंगे। पिछले कुछ सालों से खादी की मांग में वृद्धि हो रही है। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने कई नामचीन हस्तियों को खादी ब्रांड से जोड़ा है। कई बड़े फैशन डिजाइनरों को भी खादी ब्रांड से जोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें- नागपुर रेलवे स्टेशन पर मिले डेटोनेटर में विस्फोटक की मात्रा बेहद कम- पुलिस

संबंधित समाचार