हरदोई: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सण्डीला-बांगरमऊ रोड पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। वापस घर लौट रहा बाइक सवार रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया। मंगलवार को सण्डीला-बांगरमऊ रोड पर किसी वाहन से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बताया गया है कि मंगलवार को सण्डीला-बांगरमऊ रोड पर समदखेड़ा के पास 21 वर्षीय मारूफ निवासी …

हरदोई। वापस घर लौट रहा बाइक सवार रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया। मंगलवार को सण्डीला-बांगरमऊ रोड पर किसी वाहन से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बताया गया है कि मंगलवार को सण्डीला-बांगरमऊ रोड पर समदखेड़ा के पास 21 वर्षीय मारूफ निवासी जलालपुर शाम को बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में समदखेड़ा के पास सामने आ रहे किसी वाहन ने मारूफ की बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे बाइक सवार बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इसका पता होते ही वहां पहुंचे उसके घर वाले उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां वहां मौजूद डाक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ी हुई देख कर मारूफ को ट्रामा सेन्टर लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। ज़ख्मी मारूफ उसके घर वाले लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दौरान-ए-इलाज दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, चार घायल

संबंधित समाचार