गरमपानी: दुकानदार खाई में गिरा, दम तोड़ा
गरमपानी, अमृत विचार। गोविंद सिंह नेगी (40) पुत्र जोध सिंह निवासी ज्याड़ी (ताड़ीखेत ब्लॉक) कई वर्षों से अल्मोड़ा हाईवे पर चमड़िया बाजार क्षेत्र में रेस्टोरेंट चला रहे थे। वर्ष 2010 की आपदा में गोविंद का आवासीय भवन व रेस्टोरेंट कोसी नदी में समा गया था। बमुश्किल रोजगार के लिए गोविंद ने अस्थायी रूप से कोसी किनारे …
गरमपानी, अमृत विचार। गोविंद सिंह नेगी (40) पुत्र जोध सिंह निवासी ज्याड़ी (ताड़ीखेत ब्लॉक) कई वर्षों से अल्मोड़ा हाईवे पर चमड़िया बाजार क्षेत्र में रेस्टोरेंट चला रहे थे। वर्ष 2010 की आपदा में गोविंद का आवासीय भवन व रेस्टोरेंट कोसी नदी में समा गया था।
बमुश्किल रोजगार के लिए गोविंद ने अस्थायी रूप से कोसी किनारे दुकान तैयार की थी। देर शाम गोविंद दुकान के पीछे बनी बालकनी में खड़े थे कि एकाएक संतुलन बिगड़ने से वह दुकान से करीब 25 फीट नीचे कोसी नदी की ओर खाई में जा गिरे।
व्यापारी के गिरने से होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वजनों को सूचना दी गई। आसपास के व्यापारी निजी वाहन से गोविंद को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। लेकिन हल्द्वानी पहुंचने से पूर्व ही भवाली के पास ही गोविंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सरल स्वभाव के व्यापारी गोविंद की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा है। गोविंद अपने पीछे पत्नी व बेटा-बेटी को रोते बिलखते छोड़ गये।
