ओबीसी आरक्षण को लेकर उच्चतम न्यायालय में प्रदेश सरकार की जीत- नरोत्तम मिश्रा
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ़ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार की जीत हुई है। डॉ़ मिश्रा ने आज ट्वीट के माध्यम से कहा कि उच्चतम न्यायालय में ओबीसी आरक्षण पर आज सत्य की जीत हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान …
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ़ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार की जीत हुई है। डॉ़ मिश्रा ने आज ट्वीट के माध्यम से कहा कि उच्चतम न्यायालय में ओबीसी आरक्षण पर आज सत्य की जीत हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपनी बात को न्यायालय के समक्ष तथ्यों के साथ रखा। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय को हमारा पक्ष को स्वीकार करने के लिए बहुत-बहुत आभार। अब सरकार ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव में जाएगी।
ये भी पढ़ें- शिक्षकों की भर्ती हमारी प्राथमिकताः अशोक गहलोत
