देहरादून: “आप” के न रहे कोठियाल दिया पार्टी से इस्तीफा
देहरादून, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद तरह-तरह की चर्चा जोरों पर हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा गया था और गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, और वह …
देहरादून, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद तरह-तरह की चर्चा जोरों पर हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा गया था और गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, और वह हार गए थे। अब अचानक उनके इस्तीफा देने के पीछे की कहानी को लेकर एक बार फिर वो चर्चा में आ गए हैं।
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी बेहतर ट्यूनिंग मानी जाती रही है और उत्तराखंड में चुनावी प्रचार में कर्नल कोठियाल की सीएम केजरीवाल से नजदीकियां भी चर्चा का विषय रहीं। फिलहाल उनका कहना है कि युवाओं पूर्व सैनिकों की भावना को देखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। बहरहाल अब सबकी निगाहें उनके अगले कदम पर हैं और सवाल यही उठ रहा है कि क्या कोठियाल किसी अन्य राजनीति दल के साथ जुडे़ंगे या फिर राजनीति से सन्यास ले लेंगे।
