हल्द्वानी: अब शहर की 30 हजार आबादी को लो-वोल्टेज से मिलेगी निजात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भीषण गर्मी और विद्युत कटौती के दौर में हल्द्वानी शहर की करीब 30 हजार आबादी के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें लो-वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। यही नहीं ट्रिपिंग और बार-बार ब्रेकडाउन होने से बिजली की होने वाली आंख-मिचौली से भी निजात मिल जाएगा। नैनीताल जिले का पहला जीआईएस सिस्टम से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भीषण गर्मी और विद्युत कटौती के दौर में हल्द्वानी शहर की करीब 30 हजार आबादी के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें लो-वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। यही नहीं ट्रिपिंग और बार-बार ब्रेकडाउन होने से बिजली की होने वाली आंख-मिचौली से भी निजात मिल जाएगा। नैनीताल जिले का पहला जीआईएस सिस्टम से तैयार हुए बिजलीघर के दो फीडर चालू होने से इस समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी।

नैनीताल रोड पर डीजल पावर हाउस बिजलीघर से चार फीडर चालू किए जाने हैं। एमईएस (मिलिट्री आवास) फीडर को पहले ही चालू कर दिया गया था। अब न्यू आवास विकास और कैनाल रोड फीडर को भी चालू कर दिया गया है। एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि इन दोनों ही फीडर पर 4000 से ज्यादा कनेक्शन हैं, यहां 15 हजार के करीब आबादी निवासी करती है।

जबकि, इस आबादी को पहले सुभाष नगर बिजलीघर से सप्लाई दी जाती थी, जिसका भी लोड कम हो गया है, जहां भी करीब 15 हजार की आबादी बताई जाती है। सुभाष नगर बिजलीघर का 70 से 80 एंपियर लोड कम हुआ है। वहीं, काठगोदाम बिजलीघर का भी करीब इतना ही लोड कम किया गया है। जिन फीडरों में लोड कम हुआ है, वे भी बेहतर सप्लाई दे सकेंगे और नए फीडर में भी आपूर्ति अच्छी हो सकेगी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता