वाराणसी: दो दिन से लापता कारपेंटर का मिला खून से लथपथ शव, ईंट से सिर कूचकर की गई हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। खारीपुर कला निवासी कारपेंटर जयदीप उर्फ चीनी (30) का सिर और चेहरा ईंट से कूच कर हत्या कर दी गई। दो दिन से लापता जयदीप का शव बुधवार को उसके घर से थोड़ी दूर पर एक प्लॉट में ईंट के ढेर में मिला।  वारदात की सूचना पाकर फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पहुंची मंडुवाडीह थाने …

वाराणसी। खारीपुर कला निवासी कारपेंटर जयदीप उर्फ चीनी (30) का सिर और चेहरा ईंट से कूच कर हत्या कर दी गई। दो दिन से लापता जयदीप का शव बुधवार को उसके घर से थोड़ी दूर पर एक प्लॉट में ईंट के ढेर में मिला।  वारदात की सूचना पाकर फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पहुंची मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जयदीप के बड़े भाई गुरु प्रताप राणा ने बताया कि बीती 23 मई की सुबह वह घर से निकला था तो वापस नहीं लौटा। उसकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं लगा। आज सुबह घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक प्लॉट में ईंट के ढेर में उसका शव मिलने की सूचना मिली।

वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार जयदीप मुहल्ले के लड़कों के साथ ही बैठ कर शराब पीता था। गांव की एक महिला से उसके करीबी संबंध की बात भी अकसर चर्चा में रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान पुरानी रंजिश या फिर आशनाई के विवाद में जयदीप की हत्या की गई है।

पढ़ें- प्रयागराज: युवक को प्यार करना पड़ा भारी, प्रेमी-प्रेमिका को मारी गई गोली, ऑनर किलिंग की जताई जा रही आशंका

संबंधित समाचार