हल्द्वानी: घर के सामने खड़ा किया ऑटो, विरोध पर पिता-पुत्रों ने पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर के बाहर ऑटो खड़ा करने से मना करने पर नाराज हुए चालक ने अपने भाई व पिता के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटा और मौके से फरार हो गए। घायल की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बनभूलपुरा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर के बाहर ऑटो खड़ा करने से मना करने पर नाराज हुए चालक ने अपने भाई व पिता के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटा और मौके से फरार हो गए। घायल की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बनभूलपुरा लाइन नंबर एक निवासी पंकज पाल ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला फैय्याज पेशे से टेंपो चालक है। वह हर रोज अपना टेंपो उसके दरवाजे पर खड़ा कर देता है। जिससे उन्हें व परिवार के अन्य सदस्यों को आने-जाने में दिक्कत होती है। मंगलवार रात भी फैय्याज ने पंकज के घर के आगे टेंपो खड़ा कर दिया और जब उससे टेंपो हटाने को कहा तो वह नाराज हो गया।

गुस्साया फैय्याज गाली-गालौज पर आमादा हो गया और उसकी आवाज सुनकर उसका भाई रिजाय और पिता गुलाम वारिस भी मौके पर पहुंच गए। तीनों ने मिलकर पंकज को बुरी तरह पीट डाला। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। पंकज की तहरीर पर पुलिस ने तीनों पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार