रुद्रपुर: कोर्ट के आदेश पर युवक पर दुष्कर्म का केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर निवासी एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया। साथ ही युवक के भाइयों व पिता पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में पिता व पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर निवासी एक युवती ने कोर्ट को …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर निवासी एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया। साथ ही युवक के भाइयों व पिता पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में पिता व पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर निवासी एक युवती ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि वर्ष, 2016 में उसका पूरा परिवार रुद्रपुर रहने आया। इस दौरान उसकी दोस्ती रम्पुरा निवासी एक युवती से हुई। जिसे उसने अपने जन्मदिन पर घर बुलाया। जहां पर रम्पुरा निवासी शिव कुमार कश्यप से उसकी मुलाकात हुई। जो फोटो व वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसने उसके समक्ष दोस्ती का प्रस्ताव रखा तो उसने इंकार कर दिया।

इंकार करने के बाद शिव कुमार ने उसे अश्लील व नग्न फोटो दिखाई। जिसमें शक्ल उसकी थी, लेकिन शरीर किसी और का था। धमकी दी कि फोटो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर देगा। आरोपित ने उसे डराकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब तीन साल तक वह उससे संबंध बनाते रहा। साथ ही उसे ब्लैकमेल कर रुपये भी मांगता।

इसके लिए वह घर से रुपयों की चोरी करने लगी। 21 जून 2019 को शिव कुमार कश्यप ने उससे फर्जी शादी का नाटक कर फोटो खिंचे। जिसके बाद उसने कहा कि वह शादी को रजिस्टर्ड करेंगे। जब वे लोग रजिस्टर्ड करने पहुंचे तो वकील ने बताया कि शादी रजिस्टर्ड नहीं हो सकती युवक की उम्र 21 साल नहीं है।

इसके बाद भी वह उसे होटल और अन्य जगह ले जाकर दुष्कर्म करता था। बाद में उसे अपने घर से 10 लाख रुपये दहेज लाने को कहा। दहेज न लाने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि शिव कुमार कश्यप तरह-तरह से उसे परेशान करने लगा और लगातार उससे दुष्कर्म भी करता रहा।

आरोप है कि युवक के पिता और भाई ने भी युवती के साथ छेड़छाड़ की। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शिव कुमार कश्यप के साथ ही उसके पिता किशन, भाई रोहित और राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार