काशीपुर: मार्च में बंद हुए आंखों के ऑपरेशन अगले हफ्ते से होंगे शुरू
काशीपुर, अमृत विचार। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के नेत्र विभाग में एसी लगने के बाद अब अगले हफ्ते से आंखों के ऑपरेशन होने शुरू हो जाएंगे। दरअसल दो साल से नेत्र विभाग का एसी खराब पड़ा था। जो मंगलवार को लगा दिया गया है। दो साल कोरोना के चलते ऑपरेशन नहीं हुए थे। कोरोना के …
काशीपुर, अमृत विचार। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के नेत्र विभाग में एसी लगने के बाद अब अगले हफ्ते से आंखों के ऑपरेशन होने शुरू हो जाएंगे। दरअसल दो साल से नेत्र विभाग का एसी खराब पड़ा था। जो मंगलवार को लगा दिया गया है। दो साल कोरोना के चलते ऑपरेशन नहीं हुए थे। कोरोना के बाद फरवरी तक ठंड होने के चलते ऑपरेशन हुए थे।
एसी न होने पर आंखों के ऑपरेशन गर्मी में नहीं हो पाते हैं। इसलिए मार्च से ऑपरेशन बंद कर दिये गये। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. कैमाश राणा ने बताया कि मार्च से ऑपरेशनों को बंद कर दिया गया था। गर्मी में आंखों के ऑपरेशन में जोखिम होता है। आंखों के ऑपरेशन के लिए ठंडा वातावरण चाहिए होता है।
इसलिए नेत्र विभाग में खराब पड़े एसी को बदलकर नया एसी लगाया गया है। जिससे की सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीज को ऑपरेशन कराने कहीं बाहर न जाना पड़े। बताया की अभी तक 150 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन मार्च से रुके हुए थे। इनमें से कई लोगों ने बाहर ही इलाज करवा लिया है। बाकी ऑपरेशन अगले हफ्ते से शुरू हो जाएंगे।
