मुरादाबाद: पार्टनर बनाने के नाम 40 लाख लिए, अब रकम नहीं लौटा रहे
मुरादाबाद, अमृत विचार। पांच लोगों ने धोखाधड़ी करके प्रॉपर्टी डीलर से 40 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने प्रॉपर्टी प्लाटिंग के कारोबार में पार्टनर बनाने के नाम पर रकम ली थी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों पर मामला दर्ज आरोपियों की तलाश …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पांच लोगों ने धोखाधड़ी करके प्रॉपर्टी डीलर से 40 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने प्रॉपर्टी प्लाटिंग के कारोबार में पार्टनर बनाने के नाम पर रकम ली थी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
- एसएसपी के आदेश पर आरोपियों पर मामला दर्ज
- आरोपियों की तलाश में जुटी सिविल लाइंस पुलिस
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन हरथला निवासी मोबीन हुसैन प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में मझोला के लोधीपुर जवाहर नगर निवासी मो. रफी, सेरुआ निवासी विक्की कुमार, कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा नाज निवासी वीरेंद्र कुमार, प्रवीण गुप्ता व सिविल लाइंस निवासी प्रवीण कुमार पर धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत में मामला दर्ज कराया है। मोबीन ने बताया कि पांचों आरोपी 18 अगस्त 2019 को उनके घर आकर मिले थे।
उन्होंने बताया था कि वह मोबीन के घर के पास स्थित जमीन पर प्लाटिंग कर रहे हैं। उन्होंने मोबीन को भी साझेदार का ऑफर दिया। बताया कि मोटा मुनाफा होगा। मोबीन ने आरोपियों को 40 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद पांचों आरोपी धीरे-धीरे जमीन बेचते रहे, लेकिन मोबीन को मुनाफे का एक पैसा नहीं दिया। तब उसने रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। दबाव बनाने पर मारपीट पर आमादा हो गए।
रकम लौटने से भी मना कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। कप्तान ने जांच कराई तो आरोप सही मिले, तब उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: नगर आयुक्त ने शहर का किया निरीक्षण, ग्रीन बेल्ट की दीवार बनाने के दिए निर्देश
