बहराइच: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को मैजिक ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। गोंडा बहराइच मार्ग पर शुक्रवार सुबह मार्निग वाक कर रहे युवक को मैजिक वाहन ने रौंद दिया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे …

बहराइच। गोंडा बहराइच मार्ग पर शुक्रवार सुबह मार्निग वाक कर रहे युवक को मैजिक वाहन ने रौंद दिया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बनहापुरवा निवासी काजू (32) पुत्र फुलेराज शुक्रवार को मार्निंग वॉक कर रहे थे। सुबह करीब 6:00 बजे मॉर्निंग वाक के लिए बस स्टॉप तिराहे से बहराइच रोड की तरफ जाते समय अचानक अनियंत्रित टाटा मैजिक चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि जिला अस्पताल में भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डाक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय बाराबंकी में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष श्याम देव चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने टाटा मैजिक गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

पढ़ें-गौतम बुद्ध नगर: सुरक्षा गार्ड ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार