दिनेशपुर: ड्यूटी के दौरान थानाध्यक्ष से नशेड़ियों ने की अभद्रता
दिनेशपुर, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नगर के होटल व ढाबे की चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष को कुछ शराबियों ने घेर लिया। थानाध्यक्ष से बदसलूकी करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने देर रात दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में चालान कर …
दिनेशपुर, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नगर के होटल व ढाबे की चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष को कुछ शराबियों ने घेर लिया। थानाध्यक्ष से बदसलूकी करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने देर रात दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया। क्षेत्र के नशेड़ियों का खाकी वर्दी से खौफ खत्म हो गया है। नशेड़ी आए दिन पुलिस से झगड़ते रहते हैं।
थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि गुरुवार की देर रात्रि पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर हुए उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान कालीनगर रोड स्थित एक ढाबे पर कुछ युवक नशे में धुत होकर आपस में झगड़ रहे थे। यह देख थानाध्यक्ष जोशी ने उन युवकों को घर जाने को कहा जिस पर वार्ड नंबर -दो निवासी सुकुमार बैरागी व कमल सरकार थानाध्यक्ष जोशी से उलझ गए। नशे में धुत दोनों युवक गाली-गलौज करने पर उतारू हो गए। पुलिस का वाहन देखकर कुछ युवक भाग निकले।
दोनों युवकों ने थानाध्यक्ष जोशी के वाहन को रोक कर अपना वाहन आगे खड़ा कर दिया और अभद्रता की। बताते चलें कि थाना क्षेत्र नशे की चपेट में आ चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्मैक, गांजा, डोडा व अवैध कच्ची शराब का कारोबार फल -फूल रहा है। पुलिस प्रशासन इसे रोकने में असहाय दिख रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी सुकुमार बैरागी व कमल सरकार को सरकारी कार्य में बाधा डालने, ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मियों से मारपीट करने के मामले में चालान कर न्यायालय पेश किया।
