नैनीताल: मजदूरों ने व्यापारियों से की मारपीट, कोतवाली में हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल बाजार में किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य में लगे मजदूरों और व्यापारियों में मारपीट व गाली गलौज हो गई। जिस पर काफी हंगामा हो गया। व्यापारियों ने घटना की सूचना व्यापार मंडल अध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह ने जब मजदूरों से मामला सुलझाने की बात …

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल बाजार में किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य में लगे मजदूरों और व्यापारियों में मारपीट व गाली गलौज हो गई। जिस पर काफी हंगामा हो गया। व्यापारियों ने घटना की सूचना व्यापार मंडल अध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह ने जब मजदूरों से मामला सुलझाने की बात की तो मजदूरों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष से ही मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद व्यापारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस बाजार में काम कर रहे राजस्थान मूल के मजदूर नंदकिशोर को लेकर तल्लीताल थाने पहुंची।

थाने पहुंचकर मजदूर ने व्यापारियों से बहस शुरू कर दी, जिससे नाराज व्यापारियों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी ने मामला शांत कराया। घटना के बाद व्यापारियों ने मारपीट व गाली गालौज करने वाले मजदूरों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। बताते चलें कि चौकी पहुंचे व्यापारियों का कहना था कि बाजार में सड़क का निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों द्वारा अक्सर ग्राहक को स्थानीय लोगों समेत व्यापारियों से बदसलूकी की जाती है।

सोमवार को मजदूरों द्वारा व्यापारियों से गालीगलौज व मारपीट की गई। घटना के बाद तल्लीताल चौकी के एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी का कहना है कि व्यापारियों द्वारा शिकायती पत्र दिया गया है। इसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान व्यापार मंडल सचिव अमनदीप सिंह, नसीर खान, कनक साह, पंकज, पप्पू कर्नाटक, गौरव पांडे, अंचल पंत, गोविंद, राजेंद्र मनराल, शैलेंद्र उप्रेती मौजूद रहे।

संबंधित समाचार