उत्तराखंड: पेट्रोल पंप तक पहुंची जंगल की आग, कर्मचारियों की सूझबूझ आई काम
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एनएच अल्मोड़ा-बागेश्वर-कोटमन्या में धपोली क्षेत्र के पास स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप जंगल की आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पंप कर्मचारियों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एनएच अल्मोड़ा-बागेश्वर-कोटमन्या में धपोली क्षेत्र के पास स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप जंगल की आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पंप कर्मचारियों ने समय रहते आग को नियंत्रित करने के उपाय किए जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह आग रात के वक्त लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लगातार जंगल जलने से वन्य संपदा को नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन वन विभाग के इंतजाम नाकाफी हैं। डीएफओ हिमांशु बागरी के मुताबिक, जंगलों को आग लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
