काशीपुर: ट्रेन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ट्रेन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी संजय सिंह (35) राजमिस्त्री का काम करता है। सोमवार को सुबह वह काम पर गया था। देर रात तक वह वापस घर नहीं …

काशीपुर, अमृत विचार। ट्रेन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी संजय सिंह (35) राजमिस्त्री का काम करता है। सोमवार को सुबह वह काम पर गया था। देर रात तक वह वापस घर नहीं आया। मंगलवार सुबह खोखरा मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव पड़ा मिला।

परिजनों ने शव की शिनाख्त राजमिस्त्री संजय सिंह के रूप में की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक 12 वर्ष का पुत्र अंकुर तथा 8 वर्ष की पुत्री है।

संबंधित समाचार