देहरादून: अगले चार दिन चलेगी “लू” , “आरेंज अलर्ट” जारी
देहरादून, अमृत विचार। अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलते नजर नहीं आ रहे। मौसम विभाग के अनुसार इन चार दिनों में पारा और भी ज्यादा चढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गर्मी ऐसे ही कहर बरपाने वाली है। नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की प्रबल …
देहरादून, अमृत विचार। अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलते नजर नहीं आ रहे। मौसम विभाग के अनुसार इन चार दिनों में पारा और भी ज्यादा चढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गर्मी ऐसे ही कहर बरपाने वाली है। नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग ने नौ जून तक प्रदेश में आरेंज अलर्ट जारी किया है। पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय क्षेत्रों में 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रविवार को राज्य में अधिकतम तापमान पिछले 10 साल के उच्चतम शिखर पर पहुंच गया। रविवार को मैदानी जिलों हरिद्वार और देहरादून में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 41.8 तो देहरादून में 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
