ट्रक की चपेट में आई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत
सीकर/राजस्थान। जिले के नीम का थाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र व पुत्री को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार बाइक सवार तीनों लोग खाटूश्यामजी दर्शन करके वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से …
सीकर/राजस्थान। जिले के नीम का थाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र व पुत्री को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार बाइक सवार तीनों लोग खाटूश्यामजी दर्शन करके वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये कपिल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। नीम का थाना के पुलिस उपाधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि नोएडा सेक्टर-8 निवासी विश्वेश्वर सिंह राजपूत (35), उसकी बेटी श्रुति (19) व बेटा विष्णु (6) बाइक पर सवार होकर खाटूश्यामजी दर्शनों के आए थे।
उन्होंने बताया कि दर्शन करके वापस लौटने के दौरान नीम का थाना के आगवाड़ी फाटक के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तीनो गंभीर घायलों को राजकीय कपिल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें- जोधपुर में दो समुदायों के बीच झड़प, जमकर चले पत्थर, इलाके में धारा 144 लागू
