ACB ने ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीगंगानगर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में ग्राम पंचायत लक्खा हाकम के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) सुरेश मीणा को आज 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के उपपुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सोनी ने बताया कि परिवादी कृष्ण वर्मा के गांव में 3 भूखंड हैं। भूखंडों के …

श्रीगंगानगर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में ग्राम पंचायत लक्खा हाकम के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) सुरेश मीणा को आज 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के उपपुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सोनी ने बताया कि परिवादी कृष्ण वर्मा के गांव में 3 भूखंड हैं।

भूखंडों के पट्टों का नवीनीकरण तथा सरकारी रिकॉर्ड में इनका इंतकाल दर्ज करने की एवज में सुरेश मीणा को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। परिवादी को सुरेश मीणा ने बताया कि भूखंडों के पट्टों का नवीनीकरण तथा इंतकाल दर्ज करने की सरकारी फीस 16 हजार से अधिक है। वह इस फीस के बिना ही 15 हजार रुपए में तीनों भूखंडों के पट्टों का नवीनीकरण तथा इंतकाल दर्ज करने की कार्रवाई कर देगा।

इस पर परिवादी ने कहा कि गांव में अनेक लोग ने 3-3 हजार रुपए देकर यह काम पहले करवा चुके हैं। इस काम को लेकर दोनों में काफी नेगोशिएशन हुआ। फिर सुरेश मीणा यह काम 10 हजार रुपए में करने को सहमत हो गया। परिवादी ने शिकायत एसीबी को कर दी। आज सुबह जाल बिछाकर सुरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने परिवादी को अपने घर में यह रकम दिए जाने के लिए बुलाया था। आरोपी द्वारा रिश्वत की राशि लेते ही वहां मौजूद ब्यूरो टीम ने उसे दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें- भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे रहा बाधित

संबंधित समाचार