खटीमा में बाघों की गणना को लगाए दो कैमरे चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। तराई के वन्य जीवों के लिए प्रमुख किलपुरा रेंज में बाघों की गणना के लिए लगाए दो ट्रैप कैमरे चोरों ने उड़ा दिए। वन कर्मियों ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 6 जून की सुबह चेक करने पर कैमरे गायब हो गए है। मौके पर टूटा …

खटीमा, अमृत विचार। तराई के वन्य जीवों के लिए प्रमुख किलपुरा रेंज में बाघों की गणना के लिए लगाए दो ट्रैप कैमरे चोरों ने उड़ा दिए। वन कर्मियों ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 6 जून की सुबह चेक करने पर कैमरे गायब हो गए है। मौके पर टूटा ताला व जंजीर मिली। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया।

बता दें कि इन दिनों खटीमा वन उप प्रभाग के अंतर्गत सभी वन रेंजों में बाघ की गणना का कार्य चल रहा है। इसके लिए विभाग ने जगह-जगह ट्रैप कैमरे लगाए हैं। जो वन्य जीवों के चित्र कैद कर लेते हैं। इनकी रोज जांच को लेकर टीमें निरंतर गश्त कर रही हैं। किलपुरा रेंज के वन वीट अधिकारी गुरविंदर सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि रेंज के अंतर्गत बाघ गणना के लिए 1 जून को पश्चिमी किलपुरा तृतीय बीट प्लाट 28 में दो कैमरे लगाए गए थे।

जिनकी वन कर्मी नियमित रोज निगरानी करते रहे। 5 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे टीम ने गश्त के दौरान जांच की तो कैमरे लगे थे। 6 जून की सुबह टीम जांच करने गई तो दोनें कैमरे गायब व मौके पर टूटा ताला व जंजीर मिली। इसके बाद जंगल में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार