रामनगर: चौकी इंचार्ज के खिलाफ घेरी चौकी, प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पीरूमदारा क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के खिलाफ गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस चौकी का घेराव करने के साथ ही चौकी इंचार्ज को हटाए जाने की मांग की। पुलिस ने बिना तथ्यों की जांच के सतनाम सिंह और समरपाल को 107/16 में नामजद कर दिया था। गुरुवार को गुस्साए सैकड़ों किसानों …

रामनगर, अमृत विचार। पीरूमदारा क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के खिलाफ गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस चौकी का घेराव करने के साथ ही चौकी इंचार्ज को हटाए जाने की मांग की। पुलिस ने बिना तथ्यों की जांच के सतनाम सिंह और समरपाल को 107/16 में नामजद कर दिया था।

गुरुवार को गुस्साए सैकड़ों किसानों ने होटल कारोबारी सतनाम सिंह के नेतृत्व में पीरुमदारा पुलिस चौकी का घेराव कर ज्ञापन दिया। आरोप है कि खनन से संबंधित किसी विवाद में पुलिस ने सतनाम सिंह और समर पाल सिंह को 107/16 में नामजद किया है। सतनाम सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा बिना जांच के उनको आरोपी बनाया है।

इस प्रकरण से उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। आरोप लगाया कि यह उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। बिना किसी तथ्य के जांच किए बिना उन्हें आरोपी बनाया गया। किसानों और होटल कारोबारियों की मांग है कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए।

यदि आरोप गलत साबित होते हैं तो उनके खिलाफ तहरीर देने वाले और बिना किसी पड़ताल के उन्हें नामजद करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी करवाई होनी चाहिए। पुलिस चौकी प्रभारी राजेश जोशी के मौके पर उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

प्रदर्शनकारियों ने चौकी प्रभारी की अनुपस्थिति में एएसआई नंदन सिंह नेगी को ज्ञापन दिया। गुस्साए किसानों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सतनाम सिंह ,अरविंद गुसाईं, नंदू सती, पूरन शर्मा ,दौलत कटारिया, विजय बजाड़, दीवान कटारिया, महिपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार