कांग्रेस में आम कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं: शिवराज सिंह चौहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंदौर। मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के टिकट वितरण पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि सूबे के प्रमुख विपक्षी दल में आम कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत ही नहीं है। चौहान इंदौर में भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव की नामांकन रैली में बोल …

इंदौर। मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के टिकट वितरण पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि सूबे के प्रमुख विपक्षी दल में आम कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत ही नहीं है। चौहान इंदौर में भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव की नामांकन रैली में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के आधार पर भाजपा विधायकों को महापौर का टिकट नहीं दिया गया, लेकिन कांग्रेस में कोई सिद्धांत नहीं चलता है।

उन्होंने कहा कि वे (कांग्रेस) अपने विधायकों को ही महापौर का टिकट दे देते हैं। चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में आम कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। गौरतलब है कि राज्य के 16 नगर निगमों के लिए हो रहे चुनावों में कांग्रेस ने इंदौर, उज्जैन और सतना में अपने वर्तमान विधायकों को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री ने इंदौर नगर निगम चुनाव को ‘‘धन के पुजारी’’ और ‘‘ज्ञान के पुजारी’’ के बीच की लड़ाई” करार दिया।

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि शहर के मतदाताओं को साड़ियों, नकदी और मुफ्त तीर्थयात्रा के कथित प्रलोभनों से बचते हुए कांग्रेस नेताओं के फैलाए जाल में नहीं फंसना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मंचासीन भाजपा नेताओं को आगाह किया कि अगर इंदौर में पार्टी का महापौर नहीं चुना गया, तो वे सड़कों और अन्य विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए तरस जाएंगे।

चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा, कमलनाथ जब सूबे के मुख्यमंत्री थे, तो विकास के लिए सरकारी खजाने में धन की कमी का रोना रोते थे। वह कहते थे कि मामा (शिवराज सिंह चौहान का लोकप्रिय उपनाम) राज्य का सरकारी खजाना खाली कर गया। लेकिन हम कोई औरंगजेब थोड़े ही थे, जो खजाना खाली कर जाएं।

उन्होंने इंदौर को ‘प्रदेश के विकास का इंजन’ बताते हुए कहा कि उनकी सरकार शहर में रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर आने वाले 10 सालों में (विकास के मामले में) बेंगलुरु और हैदराबाद को पीछे छोड़ देगा।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को बेंगलुरु और मैसूर की यात्रा पर आएंगे: बोम्मई

 

 

संबंधित समाचार