रुद्रपुर: नशेड़ी बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से हमला, हाथ और सिर में आए 25 टांके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कलयुगी बेटे ने मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल मां को हाथ व सिर में 25 टांके आये हैं। मां ने बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। बेटा नशेड़ी प्रवृति का बताया जा रहा है। रामपुरा निवासी शिपाली ने पुलिस …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कलयुगी बेटे ने मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल मां को हाथ व सिर में 25 टांके आये हैं। मां ने बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। बेटा नशेड़ी प्रवृति का बताया जा रहा है।

रामपुरा निवासी शिपाली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अपने पति कि मौत के बाद वह अपने बेटे ओमप्रकाश के साथ रहती है। उनका बेटा गलत आदतों में पढ़कर नशा करने लगा है। जिसके चलते वह आये दिन घर में कलेश करता रहता है। गुरुवार शाम साढ़े दह बजे उनका घर आया और उसने किसी बात पर मां को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जो उसके हाथ व सिर में लगा और वह लहूलुहान हो गई। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गये। जिन्होंने मां को बेटे से बड़ी मुश्किल से बचाया और 108 एम्बुलेंस को फ़ोन कर गंभीर रूप से घायल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान उसके हाथ व सिर में 25 से 30 टांके आये। मां ने बेटे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर अनुसार बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ कर ली है।

संबंधित समाचार