हल्द्वानी के 22 खिलाड़ी पश्चिम बंगाल में कराटे में दिखाएंगे दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पश्चिम बंगाल में आयोजित होने जा रही ग्यारहवीं साउथ एशियन आशियारा कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी शहर के 22 खिलाड़ी उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना जौहर दिखाएंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन इस प्रदेश के जलाईगुड़ी में होगा। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद लखेरा ने बताया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पश्चिम बंगाल में आयोजित होने जा रही ग्यारहवीं साउथ एशियन आशियारा कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी शहर के 22 खिलाड़ी उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना जौहर दिखाएंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन इस प्रदेश के जलाईगुड़ी में होगा।

आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद लखेरा ने बताया कि आशियारा कराटे फैडरेशन इंडिया के तत्वावधान में ग्यारहवीं साउथ एशियन आशियारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 26 जून तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों के करीब 1600 खिलाड़ी सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर एवं सीआरपीएफ, पुलिस सर्विसेज की टीमें विभिन्न आयुवर्गों के स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता आशियारा कराटे चीफ इंडिया व जनरल सेक्रेटरी सिहान पंकज कुमार साहनी की देखरेख में होगी।

इसमें पांच बालिका और 16 बालक खिलाड़ी शामिल हैं। ये टीम बुधवार को को ट्रेन से पश्चिम बंगाल रवाना होगी। प्रदेश महासचिव अमित चौधरी, टेक्निकल डायरेक्टर सेंसई देवेंद्र सिंह रावत, सुमन साह, प्रकाश पांडे, मनोज उप्रेती आदि ने इन खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

टीम में ये रहेंगे खिलाड़ी
-टीम में बालिका वर्ग में करुणा लखेरा, यशिका बिष्ट, रिनीशा लोहनी, उन्नति बिष्ट, मीनाक्षी ऐरी, जबकि बालक वर्ग में प्रिंस लखेरा, रितिक दसीला, पायस गुप्ता, तन्मय तिवारी, शौर्य गुप्ता, आदित्य पांडे, पार्थ वर्मा, लक्ष्य दानी, सूरज सिंह पटवाल, पारस रौतेला, आयुष नेगी, विशाल मेहता, विक्की मुखिया, आदर्श शर्मा, कुणाल सागर, विक्रांत शेखावत हैं।

संबंधित समाचार