महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के समूह नेता के पद से एकनाथ शिंदे को हटाया गया: संजय राउत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी के समूह नेता पद से एकनाथ शिंदे को हटा दिया गया है। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि शिंदे की जगह अजय चौधरी को विधानसभा में शिवसेना का समूह नेता बनाया गया है। राउत ने कहा, शिंदे को महाराष्ट्र विधानसभा में …

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी के समूह नेता पद से एकनाथ शिंदे को हटा दिया गया है। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि शिंदे की जगह अजय चौधरी को विधानसभा में शिवसेना का समूह नेता बनाया गया है। राउत ने कहा, शिंदे को महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के समूह नेता पद से हटा दिया गया है। सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में शिवसेना के नेतृत्व वाले महाविकास आघाडी को झटका लगने के बाद शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वह पार्टी के कुछ विधायकों के साथ गुजरात के सूरत शहर स्थित एक होटल में डेरा डाले हुए हैं।

ये भी पढ़ें- वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

 

 


संबंधित समाचार