हल्द्वानी: मांगों को लेकर नगर निगम में धरने पर डटे रहे सफाई कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन नगर निगम कार्यालय परिसर में धरना जारी रहा। निगम में ठेका प्रथा समाप्त करने, सभी अस्थाई कर्मचारियों को 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय देने, सभी अस्थाई कर्मचारियों को पीएफ की सुविधा देने, टीपी नगर में तैनात सफाई कर्मियों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन नगर निगम कार्यालय परिसर में धरना जारी रहा। निगम में ठेका प्रथा समाप्त करने, सभी अस्थाई कर्मचारियों को 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय देने, सभी अस्थाई कर्मचारियों को पीएफ की सुविधा देने, टीपी नगर में तैनात सफाई कर्मियों को निगम से वेतन दिए जाने की सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की गई है।

धरना देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष विनय पाल, शाखा अध्यक्ष अशोक राज, महामंत्री सुनील चौधरी, सुरेश लाला, अमन कुमार, अतुल कुमार, प्रेम सिंह, विपिन, श्यामसुंदर, दीपा, मधु, नीलम, ममता, सुनीता, रेनू, अनिल भारती आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार