बाजपुर: मां-बेटी गायब, गुमशुदगी दर्ज
बाजपुर, अमृत विचार। बाजार गई महिला अपनी बच्ची सहित गायब हो गई। काफी तलाशने के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो पीड़ित ने केलाखेड़ा थाने में गुमशुदगी तहरीर दर्ज करवाते हुए तलाशने में मदद की गुहार लगाई है। ग्राम लंकुरा बाजावाला निवासी कमल सिंह पुत्र चरन सिंह ने तहरीर में कहा है …
बाजपुर, अमृत विचार। बाजार गई महिला अपनी बच्ची सहित गायब हो गई। काफी तलाशने के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो पीड़ित ने केलाखेड़ा थाने में गुमशुदगी तहरीर दर्ज करवाते हुए तलाशने में मदद की गुहार लगाई है। ग्राम लंकुरा बाजावाला निवासी कमल सिंह पुत्र चरन सिंह ने तहरीर में कहा है कि 16 जून की प्रात: करीब आठ बजे उसकी पत्नी अलका देवी व 10 वर्षीय पुत्री डिंपल केलाखेड़ा बाजार से सामान खरीदकर लाने की बात कहकर घर से गई थी। खरीदारी करने के लिए पत्नी ने उससे कुछ पैसे भी लिए थे। लेकिन, सायं तक भी दोनों घर वापस नहीं पहुंची हैं। कमल व उसके स्वजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की, परंतु अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
