हल्द्वानी: तहसील में मिली खामियां, एडीएम बिफरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एडीएम अशोक जोशी ने गुरुवार को तहसील का औचक निरीक्षण किया। यहां जांच में उन्होंने पाया कि वादों का धीमी गति से निस्तारण हो रहा है। जिस पर उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिये और साथ ही अन्य व्यवस्थायें भी सुधारने को कहा। हल्द्वानी। एडीएम ने जांच में पाया कि तहसील में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एडीएम अशोक जोशी ने गुरुवार को तहसील का औचक निरीक्षण किया। यहां जांच में उन्होंने पाया कि वादों का धीमी गति से निस्तारण हो रहा है। जिस पर उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिये और साथ ही अन्य व्यवस्थायें भी सुधारने को कहा।
हल्द्वानी। एडीएम ने जांच में पाया कि तहसील में भू राजस्व अधिनियम की धारा 34 के तहत वादों का निस्तारण धीमी गति से किया जा रहा है।

उन्होंने तहसीलदार संजय कुमार और उनके अधीनस्थ अधिकारियों को नामांतरण वादों को गंभीरता से लेते हुए तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि राजस्व बोर्ड के निर्देशानुसा व जिलाधिकारी द्वारा राजस्व की स्टाफ समीक्षा बैठक में भी नामांतरण वादों को तय अवधि में पूरा करने के आदेश जारी किये गये थे।

तहसील में कुल 1409 वाद दर्ज किए गए थे जिसके सापेक्ष 707 वादों का ही निस्तारण किया गया है। एडीएम ने निरीक्षण में देखा कि राजस्व परिषद द्वारा तैयार किये गए ऑनलाइन पोर्टल में 24495 वाद दर्ज हैं जबकि 14192 वाद ही निस्तारित किये गये हैं। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि नामांतरण सम्बन्धी वाद जो कि निस्तारित हो चुके हैं, उनका भी विलंब से ऑनलाइन पोर्टल में अंकन किया जा रहा है। इसके साथ ही ऐसे नामांतरण सम्बंधी वाद जिनके 35 दिवस पूर्ण हो चुके हैं और कोई विवाद नहीं है, उन्हें भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिये गये। एडीएम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि एक सप्ताह के भीतर में काम में तेजी आनी चाहिये। वह मामले की दोबारा जांच करेंगे।

संबंधित समाचार