जसपुर: कूड़ा निस्तारण को बनेगा ट्रचिंग ग्राउंड
जसपुर, अमृत विचार। जसपुर में कूड़ा निस्तारण के लिए शीघ्र ही ट्रचिंग ग्राउंड बनाया जायेगा। जिससे नगर वासियों को गंदगी से निजात मिल सकेगी । यहां ट्रचिंग ग्राउंड बनाने की मांग काफी समय से चली आ रही थी। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि लोगों …
जसपुर, अमृत विचार। जसपुर में कूड़ा निस्तारण के लिए शीघ्र ही ट्रचिंग ग्राउंड बनाया जायेगा। जिससे नगर वासियों को गंदगी से निजात मिल सकेगी । यहां ट्रचिंग ग्राउंड बनाने की मांग काफी समय से चली आ रही थी। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
बताया कि लोगों द्वारा काफी समय से ट्रचिंग ग्राउंड बनाये जाने की मांग की जा रही थी। जिसे देखते हुए उन्होंने इस समस्या को शासन स्तर पर उठाया था और इसके लिए भूमि खरीदे जाने की मांग की थी। उनकी मांग पर उत्तराखंड सरकार के सहयोग से नगर पालिका परिषद जसपुर ने कूड़ा निस्तारण हेतु ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए ग्राम किशनपुर में 4 एकड़ भूमि खरीद ली है।
जहां शीघ्र ही ट्रचिंग ग्राउंड बनाया जायेगा। जिससे नगर की सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होगी। डॉ. सिंघल ने इसके लिए शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, चैयरमैन मुमताज बेगम और सभासदों का आभार जताया। यहां मण्डी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, व्यापार मण्डल अध्यक्ष तरुण गहलोत, डॉ. सुदेश चौहान, विनोद प्रजापति, आनंद वाल्मीकि, अभिषेक चौहान, ब्रजवीर चौधरी, शिवकिशोर रुहेला, ब्रजेश चौहान, मदन लाल प्रजापति, सनी पधान, ब्रजेश गिरी रहे।
