रुद्रपुर: नैनीताल ए को हराकर देहरादून बी ने क्रिकेट चैंपियनशिप की अपने नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधमसिंह नगर के तत्वावधान में एमेनिटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में चल रही सीनियर अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतिस्पर्धा का फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें देहरादून की बी टीम ने नैनीताल ए टीम को हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। देहरादून बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधमसिंह नगर के तत्वावधान में एमेनिटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में चल रही सीनियर अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतिस्पर्धा का फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें देहरादून की बी टीम ने नैनीताल ए टीम को हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

देहरादून बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 200 रन बनाये। जिसमें गौरव जोशी ने तीन चौके की मदद से 43 रन, निखिल पुंडीर ने 38 रन, प्रियांक सिंह ने 34 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरी नैनीताल ए की टीम 38 ओवर में ही 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और देहरादून बी ने 76 रन से मैच जीत लिया। देहरादून ए टीम के प्रियांक और विलाश जोशी ने चार-चार विकेट लिये थे।

इसके अलावा निखिल पुंडीर व अभय एक-एक विकेट लिया। प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया। इसके अलावा प्रतिस्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दीक्षांशु नेगी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज देहरादून के केशव, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज देहरादून के जगमोहन नगरकोटी, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर नैनीताल के सौरव रावत रहे। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय व रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधमसिंह नगर के अध्यक्ष अजय तिवारी, सचिव नूर आलम, कोषाध्यक्ष राहुल पंवार, एमिनिटी पब्लिक स्कूल के एमडी सुभाष अरोरा, सुरजीत कौर, देहरादून क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय प्रताप मल, हर्ष गोयल, इंद्रमोहन बथवाल, अनिल डोभाल, नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, लीला कांडपाल, त्रिलोक सिंह जीना, अनिल शाह, विनोद वर्मा, जितेंद्र छाबड़ा, शैलेंद्र शर्मा, हिमांशु शुक्ला, दान सिंह भंडारी, हर्ष गोयल आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार