हल्द्वानी: रोडवेज विभाग ठीक नहीं करवा रहा ई-टिकटिंग मशीनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज विभाग के अधिकारी ई-टिकटिंग मशीनों को ठीक कराने में लगातार लापरवाही कर रहे हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को हो रहा है। चालक-परिचालकों ने अपनी अन्य मांगों के साथ ही मशीनों को जल्द ठीक करने की मांग को बैठक में रखा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा की बैठक शुक्रवार को हल्द्वानी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज विभाग के अधिकारी ई-टिकटिंग मशीनों को ठीक कराने में लगातार लापरवाही कर रहे हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को हो रहा है। चालक-परिचालकों ने अपनी अन्य मांगों के साथ ही मशीनों को जल्द ठीक करने की मांग को बैठक में रखा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा की बैठक शुक्रवार को हल्द्वानी स्टेशन में हुई।

शाखा अध्यक्ष रमेश चंद्र पडलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। शाखा मंत्री राजेंद्र नेगी ने बताया कि लगातार मांग करने के बावजूद तीन फीसदी डीए का लाभ नहीं दिया जा रहा है। प्रबंधन जल्द व्यवस्था को लागू करें। बैठक में वर्ष 2017 से लंबित सातवें वेतनमान के एरियर का तत्काल भुगतान करने की मांग भी रखी गई।

सातवें वेतनमान के अनुरूप देय मकान किराया भत्ता, एसपी एरियर का भुगतान, एमएमसीपी, चालक परिचालकों को देय दैनिक प्रोत्साहन भत्ता तत्काल लागू करने की मांग भी उठाई। साथ ही ई-टिकट मशीनें ठीक नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है और टिकट देरी से बन पाते हैं। बैठक में डूंगर सिंह सम्मल, उमेश जोशी, विपिन मिश्रा, अमरजीत सिंह, दिनेश भंडारी, जीवन सिंह, विजय तिवारी, भुवन जीना, सुरेंद्र रावत, त्रिलोक चंद्र, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार