नानकमत्ता: विदेश भेजने के नाम पर 28 लाख ठगे, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। आइलेट सेंटर संचालक ने विदेश भेजने के नाम पर महिला 28 लाख 75 हजार रुपये ठग लिये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार सिसई खेड़ा निवासी रंजीत कौर पत्नी …

नानकमत्ता, अमृत विचार। आइलेट सेंटर संचालक ने विदेश भेजने के नाम पर महिला 28 लाख 75 हजार रुपये ठग लिये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार सिसई खेड़ा निवासी रंजीत कौर पत्नी जसवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर सौंप दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में महिला का कहना था कि वह कनाडा जाना चाहती थी। उसने इस सिलसिले में 20 जुलाई 2021 को रुद्रपुर के गुरुद्वारा रोड आवास विकास स्थित आइलेट आफिस कॅरियर प्लस कॉन्सोनेंट के संचालक सुखबीर सिंह बेदी निवासी पुरानी मंडी किच्छा से मुलाकात की।

ऑफिस में सुखबीर बेदी ने राकेश ओझा निवासी 901 टावर वन पारसनाथ ग्रेटर नोएडा निवासी व्यक्ति से मिलाया। दोनों ने कहा कि वह विदेश भेजने के साथ ही वर्क परमिट दिला कर नौकरी लगवाने का काम भी करते हैं। उसकी 28 लाख 75 हजार रुपये में कनाडा भेजने की बात हुई।

आरोपियों ने उससे पहले 16 लाख 75000 रूपये अपने बैक खाते में ट्रांसफर करवाए जबकि शेष 12 लाख रुपये नकद लिये।
बाद में जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो वह 15 जून को अपने पति व अन्य लोगों के साथ रुद्रपुर स्थित ऑफिस गई। सुखवीर बेदी ने कहा कि उन्होंने पैसे राकेश ओझा को दिए हैं, उन्हीं से मांगे तथा धक्के मार कर ऑफिस से निकाल दिया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी राकेश ओझा को चीकाघाट पुल के पास रसोइयापुर से गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष केसी आर्य, उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट व नवीन थे।

संबंधित समाचार