हरिद्वार: चाचा ने किया नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म, आठ मई को हुई वारदात, अब जाकर हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में चाचा ने अपनी ही सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी चाचा ने किसी को कुछ भी बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग ने चाचा की करतूत अपनी मां को बताई जिसके बाद मां की तहरीर पर चाचा के खिलाफ पुलिस ने …

हरिद्वार, अमृत विचार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में चाचा ने अपनी ही सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी चाचा ने किसी को कुछ भी बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग ने चाचा की करतूत अपनी मां को बताई जिसके बाद मां की तहरीर पर चाचा के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर क्षेत्र के पांवघोई निवासी एक व्यक्ति की शादी करीब 16 साल पहले एक महिला से हुई थी जिससे उसको 2 बेटियां हुई। बाद में विवाद के चलते महिला ने उसे तलाक दे दिया। इस महिला ने सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है महिला की बेटी ज्वालापुर के रहने वाले महिला के पहले पति और अपने पिता के पास आती-जाती रहती है।
बीती एक मई को भी वह ईद पर अपने पिता के पास आई थी। तहरीर में बताया कि 8 मई को उसके चाचा ने 14 साल की भतीजी को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया।

सहारनपुर अपनी मां के पास लौटने के बाद लड़की लगातार गुमसुम रहने लगी थी। जब उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने सारी बातें मां को बताई। मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह लड़की को लेकर हरिद्वार पहुंची। नाबालिग की मां ने कोतवाली ज्वालापुर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली ज्वालापुर इंचार्ज आरके सकलानी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराये जाएंगे। एक टीम को फरार आरोपी की तलाश में लगा दिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार