फर्रुखाबाद: धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने गए एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर के मोहल्ला टिलिया का निवासी रामदास उर्फ पप्पू (35) कासगंज में अपनी बहन के पास रह रहा …

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने गए एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर के मोहल्ला टिलिया का निवासी रामदास उर्फ पप्पू (35) कासगंज में अपनी बहन के पास रह रहा था।

रविवार को अपने घर आया और सायंकाल पड़ोसी गांव मंसूर नगर में शराब पीने के लिए गया, इसके बाद को घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि रामदास का शव आज सोमवार को बहलोलपुर, मंसूर नगर सड़क के किनारे पड़ा पाया गया। उसकी किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बागेश्वर: दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की मांग

संबंधित समाचार