मंत्री का ऐलान, बिहार के हर जिले में मोदी नगर और नीतीश नगर बनेगा
पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री (बिहार सरकार) रामसूरत राय ने बिहार विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन में ऐलान किया कि बिहार में नीतीश और मोदी नगर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराकर उस जगह का नाम नीतीश और मोदी पर रहेगा। हम बांक से इसकी शुरुआत करने जा …
पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री (बिहार सरकार) रामसूरत राय ने बिहार विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन में ऐलान किया कि बिहार में नीतीश और मोदी नगर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराकर उस जगह का नाम नीतीश और मोदी पर रहेगा। हम बांक से इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले बिहार विपक्ष के हंगामे की वजह से आज 8 मिनट में ही सभा को स्थगित कर दिया गया। फिलहाल सभा 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई है। बता दें कि गुरुवार को विपक्ष के विधायकों ने बेल में आकर जोरदार हंगामा किया।
इस दौरान विपक्षी विधायकों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, नारेबाजी से नाराज होकर उपमुख्यमंत्री ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि सदन में प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी नहीं चलेगी।
5 दिनों के सत्र में 4 दिन विधानसभा की कार्यवाही हुई। जिसमें अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष हमलावर रहा। पहले दिन से ही विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहा था।
विपक्ष की मुख्य पार्टी आरजेडी और उनकी सहयोगी पार्टियों की तरफ से यह मांग की जा रही थी कि बिहार विधानसभा में अग्निपथ योजना के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया जाए और केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाए।
ऐसे में दूसरे-तीसरे दिन विपक्ष की तरफ से ना तो एक सवाल पूछे गए और ना ही सरकार की तरफ से जवाब आया। बुधवार को बिना विपक्ष के सदन ही कार्यवाही चली।
ये भी पढ़ें : रेल मंत्रालय ने शेयर की तस्वीरें, दिखाया एयरपोर्ट जैसा स्टेशन!
