हल्द्वानी: नौ करोड़ से बनेगा चोरगलिया के शेरनाले पर पुल, पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजी डीपीआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कई सालों से परेशानी का सबब बन चुके चोरगलिया के शेर नाले पर अब पुल निर्माण की उम्मीद जग रही है। बरसात के दिनों में कई लोगों की जान ले चुके शेर नाले पर पुल निर्माण के लिए एक बार फिर लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कई सालों से परेशानी का सबब बन चुके चोरगलिया के शेर नाले पर अब पुल निर्माण की उम्मीद जग रही है। बरसात के दिनों में कई लोगों की जान ले चुके शेर नाले पर पुल निर्माण के लिए एक बार फिर लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी है। हालाकि इस बार बरसात शुरू हो चुकी है ऐसे में अगर सब कुछ ठीक रहा तो पुल का निर्माण अगले बरसात तक ही हो सकेगा। लोनिवि की ओर से पुल के निर्माण के लिए नौ करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है।

बताते चलें कि पहले भी कई बार शेरनाले की डीपीआर होने के बाद भी शासन में इसे स्वीकृति नहीं मिली। ऐसे में बरसाती सीजन में कई बार इस नाले ने कई बड़े सड़क हादसों को दावत दिया है। इन हादसों में कई लोगों की जान भी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। पिछले तीन सालों में नाले ने कई लोगों की जान ले ली है, लेकिन फिर भी सुध नहीं ली गई। इधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि विभाग ने शेर नाले पर नौ करोड़ रुपये के पुल के लिए राज्य सरकार को एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सौंपी है। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।

संबंधित समाचार