काशीपुर: मरीजों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
काशीपुर, अमृत विचार। ओएसटी में दवा नहीं मिलने पर आक्रोशित मरीजों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर दवा उपलब्ध कराने की मांग की। गुरुवार को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल स्थित ओएसटी केंद्र से दवा खाने वाले मरीजों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ओएसटी में इंजेक्शन से नशा करने वालों को …
काशीपुर, अमृत विचार। ओएसटी में दवा नहीं मिलने पर आक्रोशित मरीजों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर दवा उपलब्ध कराने की मांग की।
गुरुवार को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल स्थित ओएसटी केंद्र से दवा खाने वाले मरीजों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ओएसटी में इंजेक्शन से नशा करने वालों को नशा छुड़ाने के लिए दवा खिलाई जाती है। प्रतिदिन भारी संख्या में मरीज केंद्र में दवा खाने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से ओएसटी में दवा समाप्त हो चुकी है, जबकि दवा उपलब्ध कराने के लिए बजट भी उपलब्ध करा दिया गया है।
बावजूद इसके अभी तक दवा खरीदने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। इसके लिए मरीज अस्पताल प्रशासन को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा सकी। बाजार से 55 रुपये की एक गोली खरीदकर खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे निर्धन मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में देकर शीघ्र दवा उपलब्ध कराने की मांग की। वहां पर तालिब, राशिद, विजेंद्र, शमशुद्दीन, शाहनवाज, मोहम्मद साबिर, हरि सिंह, कमल, आमिर खान, परवेज, फुरकान, असद मलिक आदि मौजूद रहे।
