पुलिसकर्मियों के साथ दबिश दे रहें होमगार्ड…जानें पूरा मामला
लखनऊ। राजधानी को अपराध मुक्त बनाने के मकसद से पुलिस अधिकारी लगातार अभियान चला रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने में यूपी होमगार्ड के जवानों की भूमिका भी अहम बताई जा रही है। उत्तर होमगार्ड विभाग के सहयोग से लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने लॉ एंड आर्डर को बरकरार करने के साथ होमगार्ड जवानों को …
लखनऊ। राजधानी को अपराध मुक्त बनाने के मकसद से पुलिस अधिकारी लगातार अभियान चला रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने में यूपी होमगार्ड के जवानों की भूमिका भी अहम बताई जा रही है। उत्तर होमगार्ड विभाग के सहयोग से लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने लॉ एंड आर्डर को बरकरार करने के साथ होमगार्ड जवानों को अहम जिम्मदारी भी दी है। बता दें कि राजधानी लखनऊ के 43 थानों में करीब 600 होमगार्ड तैनात हैं। जो वाहन चेकिंग, वारंटी अभियान और ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने पुलिस के लिए मददगार हैं। अगर आंकड़ों की बात करें तो राजधानी लखनऊ में करीब 2 हजार से भी ज्यादा होमगार्ड पुलिस महकमें का सहयोग कर रहें हैं।
राजधानी में तैनात हैं इतने होमगार्ड
विभाग संख्या
पुलिस विभाग 600
पीआरवी में तैनात 100
ट्रैफिक पुलिस 360
प्राशासनिक सुरक्षा 700
सचिवालय सुरक्षा 150
विधानसभा सुरक्षा 100
प्रमुख संस्थान 350
02 हजार जवानों की मांगी गई थी टुकड़ी
जिला होमगार्ड कमांडेंट अधिकारी अतुल सिंह के मुताबिक, प्रदेश भर में पुलिस विभाग और ट्रैफिक पुलिस विभाग में कर्मचारियों को अभाव है। कर्मचारियों की आपूर्ति को लेकर लखनऊ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की ओर से करीब दो हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों की मांग की गई थी, लेकिन यूपी होमगार्ड विभाग के पास इतने जवान नहीं हैं। जोकि इन विभागों को मुहैया करा सकें। उन्होंने बताया कि जो भी होमगार्ड पुलिस मित्र की भूमिका का निर्वाहन कर रहे हैं। उनका काम सराहनीय है। विभाग जल्द ही विभाग की ओर से होमगार्ड जवानों की नई भर्ती की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद जवानों को ड्यूटी दी जाएगी।
ड्यूटी भत्ते के बराबर मिलेगा प्रशिक्षण भत्ता
बता दें कि हाल में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने कैबिनेट बैठक में होमगार्ड जवानों को ड्यूटी भत्ते के बराबर प्रशिक्षण भत्ता देने का फैसला किया है। अभी तक उप्र होमगार्ड्स को रोजाना ड्यूटी भत्ता 786 और प्रशिक्षण में भेजे जाने पर उन्हें 260 रुपये प्रतिदिन भत्ता दिया जाता है। जिससे होमगार्ड्स जवानों को प्रशिक्षण में भाग लेने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उप्र होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण व ड्यूटी भत्ता की समानता में होमगार्ड जवानों में प्रशिक्षण के प्रति रूचि बढ़ेगी। इसके अलावा उनका मनोबल भी बढ़ेगा। वह पूरे मन से प्रशिक्षण हासिल करेंगे। यही नहीं वह दायित्वों का निर्वाह कुशलतापूर्वक से करेंगे।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : होमगार्ड जवानों को ड्यूटी भत्ते के बराबर मिलेगा प्रशिक्षण भत्ता
