गाजियाबाद : अग्निपथ योजना के विरोध में चलेगा जय जवान-जय किसान अभियान
गाजियाबाद, अमृत विचार। अग्निपथ योजना के विरोध में कई संगठन सामने आये हैं। पश्चिमी यूपी में अब संयुक्त किसान मोर्चा भी इसमें शामिल हो गया है। हालांकि सरकार सेना के तीनों प्रमुखों को सामने लाकर योजना के फायदे गिनवा रही है, बावजूद इसके अलग-अलग संगठन सरकार की दलील से संतुष्ट नहीं हैं। अब योजना के …
गाजियाबाद, अमृत विचार। अग्निपथ योजना के विरोध में कई संगठन सामने आये हैं। पश्चिमी यूपी में अब संयुक्त किसान मोर्चा भी इसमें शामिल हो गया है। हालांकि सरकार सेना के तीनों प्रमुखों को सामने लाकर योजना के फायदे गिनवा रही है, बावजूद इसके अलग-अलग संगठन सरकार की दलील से संतुष्ट नहीं हैं।
अब योजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा भी उतर गया है। गाजियाबाद में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में फैसला लिया गया कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ 7 अगस्त से 14 अगस्त तक संयुक्त किसान मोर्चा देश भर में जय जवान जय किसान सम्मेलन करेगा। सम्मेलन में किसान, जवान और पूर्व सैनिकों की मौजूदगी रहने का दावा किया गया है। साथ ही इस अभियान में आम लोगों को भी सरकार के खिलाफ जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें –कन्नौज: आम आदमी पार्टी ने अग्निपथ योजना के खिलाफ भीख मांगकर किया अनोखा प्रदर्शन
