उत्तराखंड: भारत नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल क्षतिग्रस्त, ट्रैफिक रोका

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। मानसून की दस्तक के साथ ही आफत से जुड़ी घटनाएं सामने आने लगी हैं। पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं वहीं इस बीच झूलाघाट में काली नदी पर भारत नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुल पर आवाजाही रोक दी …

पिथौरागढ़, अमृत विचार। मानसून की दस्तक के साथ ही आफत से जुड़ी घटनाएं सामने आने लगी हैं। पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं वहीं इस बीच झूलाघाट में काली नदी पर भारत नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुल पर आवाजाही रोक दी गई है। पुल पर भारत की तरफ से करीब 10 फीट आगे बिछाए गए लकड़ी के पटरों को सहारा देने वाला लोहे का सरिया निकल गया है। बताते चलें कि भारत नेपाल सीमा पर झूलाघाट पुल का दायित्व भारत का है। यह पुल भारत ने बनाया है।

मंगलवार को सुबह करीब 7:30 बजे पुल खुला और दोनों देशों के बीच आवाजाही होने लगी। इस बीच राहगीरों ने पुल की स्थिति के बारे में एसएसबी को अवगत कराया। जिसके बाद डेढ़ घंटे बाद ही पुल पर भारत और नेपाल दोनों तरफ से आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।

सुबह पले के रास्ते इस दौरान नेपाल से दैनिक वस्तुओं की खरीददारी के लिए नेपाल से काफी संख्या में लोग भारत आते है और उन्हें वापस लौटना होता है। जिसे देखते हुए भारत और नेपाल की पल पर तैनात सुरक्षा बलों ने एक घंटे तक पुल खोला ताकि लोग आ जा सके। एसएसबी के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद ही पुल खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। उप राजस्व निरीक्षक गोपाल दीनिया ने बताया कि सूचना प्रशासन को दे दी गई है। जिला मुख्यालय से तकनीकी टीम झूलाघाट आ रही है।

संबंधित समाचार