कन्हैयालाल हत्याकांड राज्य सरकार की लापरवाही: पूनियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उदयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कन्हैयालाल हत्याकांड के लिए राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन, इंटेलिजेंस और गृह विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि राज्य सरकार कन्हैयालालजी को सुरक्षा उपलब्ध कराती तो यह हालात नहीं बनते। डॉ. पूनियां ने कन्हैयालाल के घर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित …

उदयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कन्हैयालाल हत्याकांड के लिए राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन, इंटेलिजेंस और गृह विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि राज्य सरकार कन्हैयालालजी को सुरक्षा उपलब्ध कराती तो यह हालात नहीं बनते। डॉ. पूनियां ने कन्हैयालाल के घर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में आज यहां यह बात कही।

उन्होंने कहा कि हत्यारों को फांसी हो, जिससे यह संदेश देश और दुनिया में जाए कि कन्हैयालालजी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राजस्थान परिवार कन्हैयालालजी के परिवार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कन्हैयालालजी के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे पहले डा पूनियां ने कन्हैयालाल के निवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति कोविंद ने हिमंत को फोन कर बाढ़ के मौजूदा हालात की ली जानकारी 

 

 

संबंधित समाचार