लखनऊ : सरकारी पिस्टल छीन कर पुलिसकर्मी पर चलाई गोली…जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ : पीजीआई थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जहां बुधवार की देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल छीनकर दबंग ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही पुलिसकर्मी इस हमले से बच गया। इसके बाद उसने दौड़कर हमलावर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने कंट्रोलरूम में सूचना देते हुए …

लखनऊ : पीजीआई थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जहां बुधवार की देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल छीनकर दबंग ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही पुलिसकर्मी इस हमले से बच गया। इसके बाद उसने दौड़कर हमलावर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने कंट्रोलरूम में सूचना देते हुए दबंग को पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। दबंग के पास लूटा गया सरकारी असलहा बरामद हुआ है।

बता दें कि पीजीआई थानाक्षेत्र के कल्ली पश्चिम निवासी रोशन रजा यूपी पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में उनकी तैनाती रिजर्व पुलिस लाइन में हैं। उनकी ड्यूटी एक रिटायर्ड अधिकारी की सुरक्षा में लगाई गई है। बुधवार की देर रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी बीच वृंदावन कॉलोनी के पास एक बाइक सवार ने सिपाही को टक्कर मार दी। जिसका सिपाही ने विरोध किया तो वह उलझ पड़ा और सरकारी पिस्टल छीन कर फायर झोंक दी। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर राहगीर दहशत में आ गए। इस पर सिपाही शोर मचाने लगा तो राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी। इसके बाद सिपाही दौड़कर दबंग को पकड़ लिया।

इस सम्बन्ध में पीजीआई थाना प्रभारी ने बताया कि सिपाही पर गोली चलाने वाले आरोपी का नाम अतुल पाठक है। वह सरस्वतीपुरम का रहने वाला है। सिपाही से लूटा गया सरकारी असलहा भी मिल गया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : एलआईसी कर्मी के घर पर फर्नीचर व्यापारी ने झोंका फायर

संबंधित समाचार