बिग बी ने अभिषेक बच्चन को बताया उत्तराधिकारी, शेयर किया पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन को अपना उत्तराधिकारी बताया है। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर पोस्ट शेयर करते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियिन सेलवन का टीजर शेयर किया है। बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर …

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन को अपना उत्तराधिकारी बताया है। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर पोस्ट शेयर करते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियिन सेलवन का टीजर शेयर किया है।

बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। एक तस्वीर में अमिताभ एक कार में खड़े थे जिसके चारों ओर फैंस की भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं दूसरे में, अभिषेक कार के टॉप पर खड़े है। उनके चारो तरफ भी फैंस की भीड़ दिखाई दे रही है।

इस पोस्ट पर अमिताभ बच्चन ने लिखा, मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे…आप अभिषेक हैं.. सबसे सच्चे उत्तराधिकारी.. मेरा गौरव, मेरा परम आनंद ..

इससे पूर्व अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवीं’ के ट्रेलर को देख अमिताभ इमोशनल हो गए थे। तब भी उन्होंने ट्वीट किया था और अभिषेक को अपना उत्तराधिकारी बताया था।

पढ़ें-जैकलीन फर्नांडीस भरने जा रहीं हॉलीवुड की उड़ान, शेयर किया फिल्म ‘Tell It Like a Woman’ का पोस्टर

संबंधित समाचार