World Population Day 2022: CM Yogi बोले- एक वर्ग की जनसंख्या बढ़ने से फैलेगी अराजकता, देखें Video
लखनऊ, अमृत विचार। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ किया। होमगार्ड के जवानों ने इस दौरान बाइक रैली निकाली। इसके अलावा उन्होंने नवदंपती को शगुन किट भेंट की. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर टेलीकन्सल्टेशन के माध्यम से परिवार …
लखनऊ, अमृत विचार। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ किया। होमगार्ड के जवानों ने इस दौरान बाइक रैली निकाली। इसके अलावा उन्होंने नवदंपती को शगुन किट भेंट की. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर टेलीकन्सल्टेशन के माध्यम से परिवार नियोजन सेवाओं की औपचारिक शुरुआत भी की।
सीएम योगी ने यूपी की बढ़ती आबादी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमें यह ध्यान रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि जनसांख्यिकी असंतुलन पैदा न होने पाए। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि किसी वर्ग की आबादी बढ़ने की स्पीड और उनका प्रतिशत ज्यादा हो और जो मूल निवासी हैं, जागरूकता अभियान चलाकर उनकी जनसंख्या नियंत्रण कर असंतुलन पैदा कर दिया जाए।
सीएम ने कहा कि 100 करोड़ की आबादी तक पहुंचने में लाखों वर्ष लग गए। लेकिन, 100 से 500 करोड़ होने में महज 183-185 वर्ष ही लगे। इस वर्ष के अंत तक विश्व की आबादी 800 करोड़ होने की संभावना है। आज का भारत 135-140 करोड़ जनसंख्या का देश है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे अधिक आबादी का राज्य है. यहां अभी 24 करोड़ की आबादी है, जो कि कुछ ही समय में 25 करोड़ की संख्या को पार कर जाएगी। यह स्पीड एक चुनौती है. हमें इसके नियंत्रण/स्थिरीकरण के लिए कोशिश करनी होगी।
इस मौके सीएम योगी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जनसंख्या स्थिरीकरण के बारे में व्यापक जागरूकता के कार्यक्रम विगत 05 दशकों से देश में चल रहे हैं। एक निश्चित पैमाने पर जनसंख्या समाज की उपलब्धि भी है। लेकिन यह उपलब्धि तभी है जब समाज स्वस्थ व आरोग्यता की स्थिति को प्राप्त कर सके। स्किल्ड मैनपावर अगर हमारे पास है तो समाज के लिए उपलब्धि होती है। लेकिन जहां बीमारी, अव्यवस्था हो, पर्याप्त संसाधनों का अभाव हो, वहां जनसंख्या विस्फोट अपने आप में एक चुनौती भी होती है।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश में आबादी की दृष्टि से सबसे बड़ा प्रदेश है। जब हम परिवार नियोजन/जनसंख्या स्थिरीकरण की बात करते हैं तो हमें ध्यान में रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा होने पाए।
सीएम योगी ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण की दिशा में इस बेहतरीन प्रयास को हमें जनसहभागिता, धर्म गुरुओं व अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। हमें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या स्थिरीकरण के अपने लक्ष्य को जन-जागरूकता के माध्यम से प्राप्त करेगा।
सीएम योगी ने कहा कि हमने मस्तिष्क ज्वर से होने वाली मौतों को 95% नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है। सबसे बड़ी आबादी का प्रदेश होने के बावजूद उत्तर प्रदेश ने कोरोना प्रबंधन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है।
सीएम योगी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण में आशा बहनें, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत समिति समेत अन्य प्रतिनिधिगण, शिक्षकगण इस कार्यक्रम को स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर और बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं। इस दिशा में सामूहिक प्रयास होना चाहिए।
जनसंख्या स्थिरीकरण की दिशा में इस बेहतरीन प्रयास को हमें जनसहभागिता, धर्म गुरुओं व अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
हमें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या स्थिरीकरण के अपने लक्ष्य को जन-जागरूकता के माध्यम से प्राप्त करेगा: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/4LAqBXl2mj
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 11, 2022
हमने मस्तिष्क ज्वर से होने वाली मौतों को 95% नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है।
सबसे बड़ी आबादी का प्रदेश होने के बावजूद उत्तर प्रदेश ने कोरोना प्रबंधन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/nJtv6SWUyI
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 11, 2022
जनसंख्या नियंत्रण में आशा बहनें, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत समिति समेत अन्य प्रतिनिधिगण, शिक्षकगण इस कार्यक्रम को स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर और बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।
इस दिशा में सामूहिक प्रयास होना चाहिए: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/Eq1wUKJeir
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 11, 2022
उत्तर प्रदेश, देश में आबादी की दृष्टि से सबसे बड़ा प्रदेश है।
जब हम परिवार नियोजन/जनसंख्या स्थिरीकरण की बात करते हैं तो हमें ध्यान में रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा होने पाए: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/ZD4lyXN8zd
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 11, 2022
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 'जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा' का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी https://t.co/nFH5uEZG8l
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 11, 2022
ये भी पढ़ें : जानिए कौन से मामले में साल 2023 में चीन को पछाड़ सकता है भारत
