बहराइच: बाइक सवारों को बस ने मारी टक्कर, दो घायल, महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के पंडितपुरवा निवासी तीन लोग सोमवार रात को जिला अस्पताल से इलाज कराकर वापस घर जा रहे थे। लखनऊ बहराइच मार्ग पर मदन कोठी के निकट बस ने टक्कर मार दी। महिला की जिला अस्पताल में देर रात को मौत हो गई। जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है। रानीपुर थाना क्षेत्र …

बहराइच। जिले के पंडितपुरवा निवासी तीन लोग सोमवार रात को जिला अस्पताल से इलाज कराकर वापस घर जा रहे थे। लखनऊ बहराइच मार्ग पर मदन कोठी के निकट बस ने टक्कर मार दी। महिला की जिला अस्पताल में देर रात को मौत हो गई। जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है।

रानीपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव निवासी मोहम्मद अली का बोटा मोहम्मद तसव्वर बाइक से गांव निवासी मरजीना बोटी मुंशरीफ और रुबीना बोटी रमजान को जिला अस्पताल इलाज के लिए सोमवार को लाया था। इलाज कराने के बाद बाइक सवार तीनों लोग रात नौ बजे घर जा रहे थे।

लखनऊ बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के मदन कोठी गांव के पास बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रिपलिंग कर रहे लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में रुबीना की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि घायल मरजीना और मोहम्मद अली का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पढ़ें-गौतम बुद्ध नगर: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा सांसद भोला सिंह, एक्‍सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई कार

संबंधित समाचार