खटीमा: बीडीसी बैठक का जनप्रतिनिधियों ने किया बहिष्कार
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र पंचायत की बैठक मे जिला स्तरीय अधिकारियों के बैठक मे शामिल न होने से आक्रोशित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों ने हंगामा करते हुए बैठक का बहिष्कार किया। साथ ही सभागार में तालाबंदी कर दी। बुधवार को क्षेत्र पंचायत की प्रस्तावित बैठक को लेकर विकास खंड सभागार …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र पंचायत की बैठक मे जिला स्तरीय अधिकारियों के बैठक मे शामिल न होने से आक्रोशित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों ने हंगामा करते हुए बैठक का बहिष्कार किया। साथ ही सभागार में तालाबंदी कर दी।
बुधवार को क्षेत्र पंचायत की प्रस्तावित बैठक को लेकर विकास खंड सभागार में ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, ग्र्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य ब्लाक सभागार पहुंचे। बैठक में जिले से किसी अधिकारी के नहीं शामिल होने की सूचना पर जनप्रतिनिधि भडक उठे। उन्होने अधिकारियां के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैठक का बहिष्कार किया और सभागार से बाहर आए।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सभागार तालाबंदी कर रोष जताया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बैठक में क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण व विकास कार्यों को लेकर की जाने वाली समीक्षा के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी आवश्यक होती है। लेकिन बैठक में जिले से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जिले से कोई उच्च अधिकारी मौजूद नही रहगें तब तक बैठक का बहिष्कार होता रहेगा। इस दौरान ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख प्रवीण बिष्ट, संजीत राणा, राजीव राणा, ललीता देवी, माया जोशी, तेज सिंह महर, रविन्द्र सिंह राणा, बीडीसी सदस्य मन्नू महर, जिपं सदस्य चंदू मुडेंला, प्रकाश पांडेय, बीडीओ असित आनंद आदि मौजूद थे।
